लाइव न्यूज़ :

Mohan Yadav Delhi Visit: श्री कृष्ण के जमाने में भी थी तकनीक?, सीएम मोहन यादव ने AI को लेकर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 16:38 IST

Mohan Yadav Delhi Visit: जब कंप्यूटर और इंटरनेट आए, तो लोगों को डर था कि नौकरियां चली जाएंगी और घर बर्बाद हो जाएंगे... हर चीज में अच्छी और बुरी बातें होती हैं I वैसे ही, AI में भी अच्छाई और बुराई दोनों हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसकी चुनौतियों से निपटने के लिए रहना होगा तैयार।AI का सामाजिक जीवन पर पड़ता है जबरदस्त प्रभाव।दीनदयाल शोध संस्थान दिल्ली में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

Mohan Yadav Delhi Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को व्यवहारिक रूप में बताया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और कंस का उदाहरण देते हुए इस तकनीक पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नई तकनीक सामने आती है तो उसके अच्छे-बुरे दोनों पहलू होते हैं। इनके बीच सामंजस्य बैठाकर ही लाभ लेना चाहिए। उन्होंने यह बात 5 अप्रैल को नई दिल्ली में टैमरिन हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में कही।  वे यहां 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सामाजिक प्रभाव' विषय पर आयोजित सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री जतिन प्रसाद उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जमाने में भी एआई था।

लेकिन, उस वक्त एएआई अधूरा था। उस वक्त भी भगवान श्री कृष्ण से पहले कंस के जन्म की भविष्यवाणी हुई थी. उस वक्त राजा उग्रसेन के दुश्मन राजा ने एएआई का इस्तेमाल कर उनकी रानी के साथ छल किया था। उस राजा ने एआई का इस्तेमाल कर रूप तो बदल लिया, लेकिन वह आवाज नहीं बदल सका। इस तरह कंस का जन्म हुआ। यानी, उस वक्त भगवान श्री कृष्ण के जन्म से पहले कंस के जन्म की भविष्यवाणी हो गई थी। 

अच्छे-बुरे के बीच तालमेल बैठाना जरूरी

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी ने विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध लिखे होंगे। उससे हम सकारात्मक और नकारात्मक पहलू का ज्ञान हो जाता था। पुराने दौर में कहा जाता था कि जब कंप्यूटर आएगा तो सब बेरोजगार हो जाएंगे, इंटरनेट आया तो कहा गया कि घर-घर बिगड़ जाएगा। एआई को लेकर हमें इसके अच्छे-बुरे दोनों पहलुओं के बीच तालमेल बैठाना होगा।

चुनौतियों के लिए रहें तैयार

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल कुछ ही लोगों तक सीमित न हो। इसका सामाजिक प्रभाव दिखना जरूरी है। एआई का इस्तेमाल कृषि और स्वास्थ्य में दिखना चाहिए। किसानों को एआई से कृषि से जु़ड़ी सारी बातों की जानकारी मिल सके। एआई से डॉक्टरों को विशेष जानकारी मिलना चाहिए। एआई का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना होगा। हमें एआई में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा।

टॅग्स :मोहन यादवमध्य प्रदेशभोपालदिल्लीBJPआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए