लाइव न्यूज़ :

Mohan Cabinet Expansion: 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ी और 8 जुलाई को मोहन यादव सरकार में बने मंत्री, जानें कौन हैं रामनिवास रावत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2024 13:19 IST

Mohan Cabinet Expansion: विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को पद संभालने वाले मुख्यमंत्री यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में 28 विधायकों को शामिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देMohan Cabinet Expansion: भाजपा में शामिल हो गए थे।Mohan Cabinet Expansion: विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया था।Mohan Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 34 है।

Mohan Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने यहां राजभवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार के विधायक रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ दी थी और लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। रावत भले ही भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने राज्य विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया था।

एक चुनावी रैली में भाजपा में शामिल होने के बाद भी रावत सत्तारूढ़ पार्टी का हिस्सा बनने की पुष्टि करने से झिझक रहे थे। विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को पद संभालने वाले मुख्यमंत्री यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में 28 विधायकों को शामिल किया था। रावत के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 34 है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवMohan Yadavकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो