लाइव न्यूज़ :

वर्ण, जाति व्यवस्था अतीत की बात, इसे भुला दिया जाना चाहिए, बोले मोहन भागवत- इसके हानिकारक परिणाम हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 08:34 IST

मोहन भागवत ने कहा कि आज अगर कोई इसके बारे में पूछता है, तो समाज के हित में सोचने वाले सभी को बताना चाहिए कि 'वर्ण' और 'जाति' व्यवस्था अतीत की बात है जिसे भुला दिया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस प्रमुख ने कहा कि जाति व्यवस्था की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है। समाज के हित में सोचने वालों को बताना चाहिए कि 'वर्ण' और 'जाति' व्यवस्था अतीत की बात हैः मोहन भागवत

नागपुरः आरएसएस प्रमुखमोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि वर्ण और जाति जैसी अवधारणाओं को पूरी तरह से त्याग दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई इसके बारे में पूछता है, तो समाज के हित में सोचने वाले सभी को बताना चाहिए कि 'वर्ण' और 'जाति' व्यवस्था अतीत की बात है जिसे भुला दिया जाना चाहिए।

भागवत ने उक्त बातें यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह में कही। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जाति व्यवस्था की अब कोई प्रासंगिकता नहीं है। डॉ मदन कुलकर्णी और डॉ रेणुका बोकारे द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘वज्रसूची तुंक’’ का हवाला देते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि सामाजिक समानता भारतीय परंपरा का एक हिस्सा थी, लेकिन इसे भुला दिया गया और इसके हानिकारक परिणाम हुए।

इस दावे का उल्लेख करते हुए कि वर्ण और जाति व्यवस्था में मूल रूप से भेदभाव नहीं था और इसके उपयोग थे, भागवत ने कहा कि अगर आज किसी ने इन संस्थानों के बारे में पूछा, तो जवाब होना चाहिए कि ‘‘यह अतीत है, इसे भूल जाओ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी भेदभाव का कारण बनता है उसे खत्म कर दिया जाना चाहिए।’’ 

इससे पहले बुधवार को भागवत ने कहा था कि अल्पसंख्यकों को खतरे में डालना "न तो संघ का स्वभाव है और न ही हिंदुओं का" और साथ ही यह भी कहा कि आरएसएस भाईचारे के पक्ष में खड़े होने का संकल्प लेता है। विशेष रूप से, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने आरएसएस पर समाज को बांटने और लोगों को एक दूसरे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए कोशिश करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए