लाइव न्यूज़ :

भागवत का एजेंडा धर्म के आधार पर लोगों को बांटना और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना हैः संगमा

By IANS | Updated: December 19, 2017 15:44 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की निंदा की।

Open in App

मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान की निंदा की और कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक देश है और धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान का अंग है। भागवत ने यहां कहा था कि जो भी भारत में रहता है, वह हिंदू है। उनका एजेंडा धर्म के आधार पर लोगों को बांटना और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना है। उनका बयान (त्रिपुरा में दिया गया) बिल्कुल स्पष्ट है कि उनका ऐसा ही करने का इरादा है। हमें सच में इसपर विचार करने की जरूरत है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा कहना पूरी तरह अस्वीकार्य है कि जो भारत में रहता है, वह हिंदू है। पूरी दुनिया जानती है कि भारत धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक देश है और धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान का अंग है।

उन्होने कहा कि देश को ऐसे विभाजनकारी ताकतों को संप्रदायिकता फैलाने से रोकना चाहिए, क्योंकि यह भारत के लिए खतरनाक है। हमारा धर्मनिरपेक्ष विचार आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा की वजह से खतरे में है। हम इन विभाजनकारी ताकतों को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दे सकते और इस तरह की ताकतें किसी भी देश के लिए खतरनाक हैं।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरएसएस की विचारधारा थोपने का आरोप लगाते हुए संगमा ने कहा कि वे लोग (मोदी सरकार) आरएसएस के एजेंडा के तहत आगे बढ़ रहे हैं और देश पर भी इसे लागू कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब से वह सत्ता में आए हैं, वे लोग आरएसएस की विचारधार लागू कर रहे हैं। यह लोगों के जागरुक होने व अपनी चिंता को बताने का समय है। कांग्रेस भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बचाने के लिए प्रतिबद्ध और तैयार है।

उन्होंने कहा कि हमें इस पर ध्यान देना चाहिए। एक के बाद एक भाजपा का छुपा एजेंडा बाहर आ रहा है। हमें देश के भविष्य को बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसमुकुल संगमामेघालय के मुख्यमंत्रीकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर