लाइव न्यूज़ :

वैश्विक नेताओं में मोदी की सर्वाधिक स्वीकृति हर भारतीय के लिए गर्व की बात: नड्डा

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्वीकृति रेटिंग’ विश्व के नेताओं में शीर्ष पर होने का हवाला देते शनिवार को कहा कि यह उनके (मोदी के) कुशल नेतृत्व को दर्शाता है तथा हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

विश्व के नेताओं के कार्यकाल में उनकी स्वीकृति पर नजर रखने वाली फर्म ‘‘मॉर्निंग कंसल्ट’’ के एक सर्वेक्षण के मुताबिक 55 प्रतिशत ‘स्वीकृति रेटिंग’ के साथ मोदी विश्व के नेताओं में शीर्ष पर हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक 75 प्रतिशत लोगों ने मोदी का समर्थन किया, जबकि 20 प्रतिशत ने उन्हें स्वीकार नहीं किया, जिससे उनकी कुल स्वीकृति रेटिंग 55 रही, जो सबसे अधिक है।

सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए नड्डा ने ट्वीट में कहा कि मोदी प्रभावी तरीके से विभिन्न मुद्दों और कोविड-19 के प्रबंधन के लिए एक बार फिर सर्वाधिक लोकप्रिय सरकार के मुखिया के रूप में उभरे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता निर्विवाद रूप से न सिर्फ सभी भौगोलिक क्षेत्रों और जनसांख्यिकीय समूहों में बढ़ी है, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण के चलते उन्हें वैश्विक स्वीकृति भी मिली है। चुनौतियों से भरे इस समय में प्रधानमंत्री मोदी सभी वैश्विक नेताओं में शीर्ष पर हैं।’’

नड्डा ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से लोगों का सरकार में विश्वास और देश के सही दिशा में आगे बढ़ने को लेकर भरोसा अभूतपूर्व तरीके से बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह रेटिंग उनके (प्रधानमंत्री के) कठिन परिश्रम और कुशल नेतृत्व को दर्शाता है और यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।’’

सर्वेक्षण के मुताबिक जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 प्रतिशत रही, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की स्वीकृत रेटिंग नकारात्मक रही है, अर्थात उनका समर्थन करने वालों के मुकाबले विरोध करने वालों की संख्या अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए