लाइव न्यूज़ :

मोदी का व्यापारियों को बिना गारंटी के 50 लाख रुपये तक का कर्ज देने, बीमा, पेंशन योजना का वादा

By भाषा | Updated: April 20, 2019 03:02 IST

देश में जारी आम चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारी वर्ग को लुभाते हुये शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी सरकार फिर सत्ता में आई तो व्यापारियों को 50 लाख रुपये तक का कर्ज बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जायेगा।

Open in App

देश में जारी आम चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारी वर्ग को लुभाते हुये शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी सरकार फिर सत्ता में आई तो व्यापारियों को 50 लाख रुपये तक का कर्ज बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जायेगा। जीएसटी पंजीकृत कारोबारियों के लिये 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, व्यापारियों के लिये क्रेडिट कार्ड सुविधा और छोटे दुकानदारों के लिये पेंशन योजना लायी जाएगी। राजधानी में व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी को व्यापारियों को ‘चोर’ कहने पर आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी खुद के बनिया समुदाय से होने पर गर्व महसूस करते थे लेकिन कांग्रेस पार्टी उन्हें चोर बताती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासन काल में कारोबारियों को केवल ‘‘अपमानित’’ किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के पीछे पूरी मुस्तैदी से खड़ी रही है और फिर से सत्ता में आने पर वह उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिये एक राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करेगी।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने (कांग्रेस) देश की अर्थव्यवस्था में कारोबारी समुदाय के योगदान को महसूस किये बिना ही सभी को चोर बता दिया। कांग्रेस के नामदार स्वयं के अलावा कुछ नहीं देखते हैं। गांधीजी खुद को बनिया घोषित कर गर्व महसूस करते रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस सभी कारोबारियों को अपशब्द कहती है और उन्हें चोर बता रही है। आज कांग्रेस न तो इतिहास से अवगत है और न ही जमीनी हकीकत से। कांग्रेस के नामदार देश के विकास में व्यापारियों के योगदान से अनभिज्ञ है।’’

मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र की राजग सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान व्यापारियों की जिंदगी और कारोबार को सरल बनाने के लिये काफी काम किया। पुराने पड़ चुके 1,500 कानून को समाप्त किया गया, प्रक्रियाओं को सुगम बनाया गया तथा आसान कर्ज उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ हैं लेकिन पूर्व में उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। अर्थव्यवस्था के आकार को दोगुना कर 5,000 अरब डालर करने का लक्ष्य उनके योगदान के बिना संभव नहीं है। जारी भाषा रमण महाबीर महाबीर

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत