लाइव न्यूज़ :

महिला स्वयं सहायता समूहों से आज संवाद करेंगे पीएम मोदी, ट्वीट कर दी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2018 06:01 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को देशभर के महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से संवाद करेंगे। वह देश की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संपर्क स्थापित करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को देशभर के महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से संवाद करेंगे। वह देश की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संपर्क स्थापित करेंगे।

खबरों की मानें को इस कार्यक्रम में देश की साइबर सिटी की 60 से ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके जिरए महिलाओें पीएम से सवाल करेंगी जिनका वह जवाब भी देंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।

वहीं पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि 12 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे वे देशभर के महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव सुनना सुन्दर अनुभव होगा विशेष तौर पर इस बारे में कि उन्होंने किस प्रकार से जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव में योगदान दिया। प्रधानमंत्री के संवाद को नमो एप पर सुना जा सकेगा।

साथ ही बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी और गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शन, यू-ट्यूब चैनल और नरेंद्र मोदी ऐप के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। 

वहीं, यह प्रोग्राम ग्राम संगठन, सी.एस.सी. एवं कलस्टर संगठन के माध्यम से इस संवाद को दिखाया जाएगा। राजीविका कोटा के डी.पी.एम. बी.एल. माली एवं जिला नोडल रामेश्वर पारेता ने बताया कि कोटा जिले की 50 हजार महिलाएं इस कार्यक्रम का लाभ उठाएंगी।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो