लाइव न्यूज़ :

Modi vs kejriwal: भाजपा ने अपने 240 सांसदों की लगाई ड्यूटी, दिए झुग्गी में रहने के आदेश तो AAP ने चला ये बड़ा दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 15:20 IST

पार्टी  सांसदों को चुनाव के मध्येनजर नड्डा ने आदेश देते हुए स्लम एरिया में रहने की हिदायत दी है। ये सभी सांद स्लम एरिया में ही रहेंगे और वहीं भोजन भी करेंगे। बता दें कि इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के सभी दिग्गज दिल्ली में ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने बीजेपी की उस कमजोर नब्ज को छूने की कोशिश की है, जिसने 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को गहरा जख्म दिया था।घोषणा पत्र जारी करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को खुली बहस की चुनौती दी।

दिल्ली विधान सभा चुनाव में मुकाबला जबरदस्त होते देख बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में 240 सांसदों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये सभी सांसद अगले 4 दिन तक झुग्गियों में रहेंगे और वही खाएंगे। 240 सांसदों को फरमान संसदीय बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी।

आपको बता दें कि पार्टी  सांसदों को चुनाव के मध्येनजर नड्डा ने आदेश देते हुए स्लम एरिया में रहने की हिदायत दी है। ये सभी सांद स्लम एरिया में ही रहेंगे और वहीं भोजन भी करेंगे। बता दें कि इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के सभी दिग्गज दिल्ली में ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। लोगों से जनसंपर्क करने के लिए डोर टू डोर कैंपन भी कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा को एक्शन में आते देख केजरीवाल भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बता दें कि इस चुनाव में केजरीवाल ने बीजेपी की उस कमजोर नब्ज को छूने की कोशिश की है, जिसने 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को गहरा जख्म दिया था।

घोषणा पत्र जारी करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को खुली बहस की चुनौती दी और कहा कि कल (5 फरवरी) एक बजे तक बीजेपी अपने सीएम कैंडिडेट का नाम बताए, मैं उससे बहस के लिए तैयार हूं। केजरीवाल का यह बयान बीजेपी की उस कमजोर नब्ज़ पर वार माना जा रहा है जिसे वह अब तक इग्नोर करती आई है।

साल 2015 में बीजेपी ने किरण बेदी का चेहरा आगे रखकर चुनाव लड़ा था और केंद्र की सत्ता होने के बावजूद उसे बुरी नतीजों का सामना करना पड़ा था। जबकि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के नाम पर आम आदमी पार्टी को 70 में 67 सीटें देकर इतिहास रच दिया था। 2014 की तरह ही केंद्र में एक बार फिर से बड़ी ताकत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सत्ता संभाल रही है, लेकिन इस बार पार्टी ने दिल्ली में किसी सीएम फेस की घोषणा नहीं की है।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए