लाइव न्यूज़ :

"मोदी सोचते हैं कि वो चतुर हैं लेकिन वास्तव में वो 'प्रधानमंत्री' पद का अपमान कर रहे हैं" कांग्रेस ने लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण को 'निरर्थक' बताते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2024 13:33 IST

देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को लोकसभा में दिये उनके भाषण की बेहद तीव्र निंदा करते हुए कहा कि वो अपने सबसे 'खराब स्थिति' में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को लोकसभा में दिये उनके भाषण की तीव्र निंदा कीकांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी सबसे 'खराब स्थिति' में हैं, उनका वक्तव्य बेहद 'निम्न दर्जे' का थापीएम मोदी नेहरू को चुनिंदा रूप से उद्धृत करने के बजाय अपनी समझ को और गहरा करें

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को लोकसभा में दिये उनके भाषण की बेहद तीव्र निंदा करते हुए कहा कि वो अपने सबसे 'खराब स्थिति' में हैं और उनका लोकसभा में दिया वक्तव्य बेहद 'निम्न दर्जे' का था।

इसके साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि वैश्विक स्तर पर दिग्गज बौद्धिक नेता जवाहरलाल नेहरू को चुनिंदा रूप से उद्धृत करने के बजाय अपनी समझ को और गहरा करें।

समाचार वेबसाइट 'द टेलीग्राफ' के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी को पहले जवाहर लाल नेहरू के बारे में पढ़ना चाहिए। उसके बाद उन्हें लेकर कोई टिप्पणी करनी चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा के लोकतंत्र, भ्रष्टाचार और विकास को लेकर अपनाये जा रहे "दोहरेपन" की ओर इशारा किया गया कि पीएम मोदी वंशवाद को लेकर केवल नेहरू-गांधी परिवार निशाना साधने की बजाय अपनी पार्टी में झांकने की कोशिश करें।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपना सबसे खराब भाषण दिया और निश्चित तौर पर वो राज्यसभा में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराएंगे। वह गहरी असुरक्षाओं और जटिलताओं से ग्रस्त है, जिसके कारण वह नेहरू पर राजनीतिक रूप से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से शातिर तरीके से हमला करते हैं। अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवानी ने कभी ऐसा नहीं किया लेकिन मोदी जी सोचते हैं कि वो चतुर हैं परन्तु वास्तव में वे जिस पद पर हैं, उसका अपमान करते हैं।"

राज्यसभा सांसद रमेश ने आगे कहा, "मेगालोमेनिया और नेहरूफोबिया एक जहरीला मिश्रण है, जो भारत में लोकतंत्र की हत्या का कारण बन रहा है। भारत के लोगों, विशेषकर युवाओं ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री के रूप में लोकसभा में नरेंद्र मोदी का आखिरी भाषण होगा।"

जयराम रमेश के अलावा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरेंद्र मोदी के वंशवाद पर तंज कसते हुए उन्हें संघ परिवार में एक ऐसे परिवार को पेश करने की चुनौती दी, जिसने भारत की आजादी और राष्ट्र-निर्माण में योगदान दिया हो और नेहरू-गांधी परिवार जैसा सर्वोच्च बलिदान दिया हो।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वे कौन सी विरासत लेकर चलते हैं? जब कांग्रेस अंग्रेजों से लड़ रही थी और जेल की सजा काट रही थी, तब आरएसएस के लोग नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे थे। क्या आरएसएस-बीजेपी से किसी ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया है? क्या 1989 में राजीव गांधी के हारने के बाद से गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री बना है?”

मोदी की इस टिप्पणी पर कि कांग्रेस "सबसे बड़े ओबीसी" को नहीं देखती, राहुल गांधी ने कहा: "यह किसी व्यक्ति के ओबीसी होने के बारे में नहीं है। यह प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के बारे में है। जब हमने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया तो मोदी कहने लगे कि केवल दो जातियां हैं- अमीर और गरीब। अब वह कहते हैं कि वह सबसे बड़े ओबीसी हैं। जहां बड़े-छोटे को देखने की मानसिकता को बदलने की जरूरत है, वहीं मोदी को पहले यह तय करना चाहिए कि जाति एक वास्तविकता है या नहीं। मोदी जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश रह रहे हैं क्योंकि वो जाति जनगणना के नाम से डरे हुए हैं?”

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ''मोदीजी, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के बारे में झूठ बोलना बंद करें। यदि गरीबी कम हुई है तो उपभोग वृद्धि केवल 4.4 प्रतिशत क्यों है? आपकी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने के लिए क्यों मजबूर है? ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत क्यों गिर रहा है? ग्रामीण अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य के संकेतक साबुन, तेल, शैम्पू, बिस्कुट जैसी वस्तुएं अधिक क्यों नहीं बिक रही हैं? आपके शासनकाल में क्रय शक्ति पर आधारित प्रति व्यक्ति आय वृद्धि मात्र 4.3 प्रतिशत है, जो मनमोहन सिंह के शासनकाल में 6.2 प्रतिशत थी।''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPजवाहरलाल नेहरूलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह