लाइव न्यूज़ :

मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री से की बात, सामरिक साझेदारी की संभावनाओं पर की चर्चा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:13 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से फोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा की व सामरिक साझेदारी की वृहद संभावनाओं पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि उन्होंने बेनेट को प्रधानमंत्री बनने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात करने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री बनने पर मैंने उन्हें फिर से बधाई दी। हमने भारत-इजरायल सहयोग के सभी आयामों की समीक्षा की और हमारे सामरिक साझेदारी की वृहद संभावनाओं पर सहमति जताई खासकर प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के क्षेत्र में।’’नफ्ताली बेनेट ने इसी साल 13 जून को इजराइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया था।बेनेट दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता हैं और वह 120 सदस्यीय सदन में 61 सांसदों के साथ मामूली बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। नयी सरकार के लिए अलग-अलग विचारधारा के दलों ने गठबंधन किया है। इनमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय की एक पार्टी भी है।इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय रिश्तों में आई उल्लेखनीय वृद्धि पर संतुष्टि जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बात पर जोर दिया कि भारत कृषि, जल, रक्षा, सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इजरायल के साथ मजबूत सहयोग को बहुत सम्मान देता है। पीएमओ के मुताबिक दोनों नेताओं ने विशेष तौर पर उच्च-प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे और विस्तार देने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए उठाए जाने वाले ठोस कदमों पर चर्चा की और तय किया कि भारत और इजरायल के बीच सामरिक साझेदारी को समृद्ध करने के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्री चर्चा कर आगे की रुपरेखा तय करेंगे। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अगले साल भारत और इजरायल के बीच कूटनीतिक रिश्तों की स्थापना के 30 साल पूरे हो रहे हैं। इसके मद्देनजर मोदी ने प्रधानमंत्री बेनेट को भारत आने का निमंत्रण दिया। मोदी ने इस अवसर पर यहूदी त्योहार रोश हशाना की इजरायली प्रधानमंत्री और वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए