लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कतर के अमीर से की बात, भारत में निवेश के लिए टास्क फोर्स गठित करने का फैसला

By भाषा | Updated: December 8, 2020 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हामद अल थानी ने मंगलवार को निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और खाड़ी देश द्वारा भारत में निवेश को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी ने टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान अल थानी को कतर के आगामी राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कतर के अमीर ने शुभकामनाओं के लिए मोदी को धन्यवाद कहा और वहां के राष्ट्रीय दिवस समारोहों में भारतीय समुदाय की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने मोदी को दिवाली की बधाई भी दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे अच्छे मित्र मीर शेख तमीम बिन हामद अल थानी से बहुत सुखद वार्ता हुई। कतर के राष्ट्रीय दिवस पर मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारत की ऊर्जा सुरक्षा में कतर एक महत्वपूर्ण स्तंभ और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का एक अहम स्रोत है। सभी क्षेत्रों में हम अपने संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए।’’

पीएमओ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच निवेश के प्रवाह और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की और इस दिशा में हाल में हुई सकारात्मक वृद्धि की समीक्षा भी की।

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कतर निवेश प्राधिकरण द्वारा भारत में निवेश को और सुविधाजनक बनाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने भारत में समग्र ऊर्जा मूल्य-श्रृंखला में कतर के निवेश की संभावनाएं तलाशने का निश्चय किया।

दोनों नेताओं ने लगातार संपर्क में बने रहने और कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के सामान्य होने के बाद मिलने पर भी सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए