लाइव न्यूज़ :

मोदी, शाह, सोनिया को लगा बिहार में कोविड का टीका

By भाषा | Updated: December 8, 2021 01:34 IST

Open in App

पटना, सात दिसंबर नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया, गांधी, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ये दक्षिण बिहार के एक जिले के निवासियों के नाम हैं जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करायी है और कोविड का टीका लगवाया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की माने तो ये सभी अरवल जिले की करपी पंचायत के निवासी हैं जिनकी कोविड-19 की जांच और टीकाकरण किया गया है।

अरवल के जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शिनी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में करीब 20 दिन पहले आया जब सिविल सर्जन रिकॉर्ड का निरीक्षण कर रहे थे। संबंधित दो डेटा ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य हिस्सों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि इस तरह की और विसंगतियाँ सामने आती हैं तो कार्रवाई की जाएगी क्योंकि इस तरह की चूक महामारी के खिलाफ अभियान को तमाशा बना देगी।

अजीबो-गरीब रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए चर्चित रहे बिहार, जिसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण 1990 के चारा घोटाले के दौरान मवेशियों को स्कूटर पर ले जाते दिखाया गया था, का नाम हाल ही में अभिनेता सनी लियोनी और इमरान हाशमी के नाम कॉलेज के छात्र-छात्राओं और नौकरी के उम्मीदवारों के तौर समाचार में आने के कारण सुर्खियों में था।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश के इस ताजा मामले, जिसमें मोदी, शाह, गांधी और चौपडा को टीका लगाते हुए दर्शाया गया है, की एक सूची का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘हम देख सकते हैं कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग को भ्रष्ट और अक्षम क्यों माना जाता है।’’

यादव ने नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के परोक्ष संदर्भ में ट्वीट किया जिसने राज्य को विभिन्न मापदंडों पर देश में सबसे नीचे रखा है। हालांकि सत्ता पक्ष द्वारा इसका जोरदार विरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?