लाइव न्यूज़ :

मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर कहा, करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा 'दद्दा' का नाम

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:01 IST

Open in App

महोबा (उत्तर प्रदेश), 10 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यान चंद के नाम पर रखे जाने के बाद मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के साथ जुड़ा 'हॉकी के जादूगर' का नाम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा।

मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वितीय चरण की महोबा में डिजिटल माध्यम से शुरुआत करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा ''हम इस मौके पर बुंदेलखंड की एक और महान संतान मेजर ध्यान चंद यानी हमारे दद्दा ध्यानचंद को स्मरण कर रहे हैं। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हो गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि ओलंपिक में हमारे युवा साथियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन के बीच खेल रत्न के साथ जुड़ा दद्दा का यह नाम लाखों करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा।''

उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में भारत के बेहतर प्रदर्शन की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''इस बार हमारे खिलाड़ियों ने मेडल तो जीते ही अनेक खेलों में दमदार प्रदर्शन करके भविष्य का संकेत भी दे दिया है।''

गौरतलब है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गत छह अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखे गये देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' से बदलकर 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए