लाइव न्यूज़ :

मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार मिलना वैश्विक नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता: भाजपा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका द्वारा अपने सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित करने के निर्णय को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने, एक वैश्विक नेता के रूप में मोदी की ‘‘स्वीकार्यता’’ बताया और कहा कि यह उनकी दूरदृष्टि, नेतृत्व और कूटनीति को दर्शाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार प्रदान किया। मोदी को अपने नेतृत्व में भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

इस उपलब्धि की सराहना करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार प्रदान किया जाना उनकी (मोदी की) दूरदृष्टि, नेतृत्व और कूटनीति को दर्शाता है। भारत आज एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत-अमेरिका संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं।’’

प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि यह पुरस्कार एक वैश्विक नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है जो विश्व शांति के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने व्हाइट हाउस में सोमवार को यह पुरस्कार दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा यह पुरस्कार वैश्विक समुदाय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर मुहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर