लाइव न्यूज़ :

'मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया': सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया ट्वीट

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2024 19:19 IST

सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा- आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा हैएक्स पोस्ट में लिखा- आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आपके 3 बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।" ईडी ने केजरीवाल को आज अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। अदालत के आदेश की प्रतीक्षा है। 

इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी ने 26 मार्च को पीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में सड़कों में प्रदर्शन किया है। केजरीवाल को विपक्ष के इंडिया गठबंधन के कई नेताओं का भी समर्थन भी मिलता दिख रहा है। हालांकि उन्हें अदालत से राहत मिलती है या नहीं यह तो कोर्ट का निर्णय ही बताएगा। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील