लाइव न्यूज़ :

इतिहास में फिर चूके पीएम मोदी? भगत सिंह से जेल में मिले थे नेहरू, आत्मकथा में किया मुलाकात का जिक्र

By भारती द्विवेदी | Updated: May 11, 2018 15:05 IST

पंडित जवाहर लाल नेहरू 9 अगस्त 1929 को भगत सिंह और बाकियों से मिलने लाहौर जेल गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि 'जब शहीद भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त, वीर सावरकर जैसी महान लोग देश के लिए जेल में थे, तब क्या कोई भी कांग्रेस नेता उनसे मिलने गया था?  9 मई को @narendramodi_in ट्विटर हैंडल से भी ये ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधने की कोशिश की गई थी। हालांकि ये दावा उल्टा पड़ गया। पीएम नरेंद्र मोदी के इस ऑफिशियल अकाउंट से ये लिखा गया था- 'जब शहीद भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त, वीर सावरकर जैसी महान लोग देश के लिए जेल में थे, तब क्या कोई भी कांग्रेस नेता उनसे मिलने गया था? लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपी जेल में होते हैं तो कांग्रेस नेता उनसे मिलने जाते हैं।' इस ट्वीट के अंत में पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को भी टैग किया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस ने 'द ट्रिब्यून' के हवाला देते हुए लिखा है कि जवाहर लाल नेहरू 9 अगस्त 1929 को भगत सिंह और बाकियों आरोपियों से मिलने लाहौर जेल गए थे। 10 अगस्त 1929 को 'द ट्रिब्यून' में छापी खबर के मुताबिक नेहरू ने कहा था- 'मैं कल सेंट्रल जेल और बोर्स्टल जेल गया था। वहां मैं सरदार भगत सिंह, मिस्टर बटुकेश्वर दत्त, मिस्टर जतीन्द्रनाथ दास और लाहौर कंस्परेसी केस के बाकी आरोपियों से मिला। जो कि भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें जबरदस्ती नहीं खिलाया जा सकता और वो धीरे-धीरे मर रहे हैं। उनका अंत अब ज्यादा दूर नहीं हैं। खासकर के मिस्टर जतीन्द्रनाथ दास की हालत ज्यादा क्रिटिकल है। मेरे लिए इन बहादुर नौजवानों से मिलना और उनका दुख देखना बहुत दर्दनाक था।'

साथ ही इंडियन एक्सप्रेस पंडित नेहरू की ऑटोबायोग्राफी के पेज 193 का हवाला देते हुए भी लिखा है- 'मुझे जेल में कुछ कैदियों से मिलने की अनुमति दी गई और मैंने इसका लाभ उठाया। मैंने पहली बार भगत सिंह को देखा। उनके पास एक आकर्षक और बौद्धिक चेहरा था। वो बेहद शांत थे। उनके अंदर कोई गुस्सा नही था। उन्होंने मुझे देखा और विनम्रता से बात की।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीभगत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील