लाइव न्यूज़ :

2019 में मोदी को फिर से पीएम बनाने की राज्यवर्धन सिंह ने की अपील, कहा-मोदी भारत को सही दिशा में ले जा रहे

By भाषा | Updated: November 11, 2018 22:36 IST

यह दावा करते हुए कि नरेंद्र मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने रविवार को लोगों से मोदी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील की।

Open in App

यह दावा करते हुए कि नरेंद्र मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने रविवार को लोगों से मोदी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील की। ‘मोदी फोर पीएम’ के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राठौड़ ने उनसे सरकार की पहलों की सफलता गाथाओं को जमीनी स्तर पर ले जाने की अपील की।

उन्होंने उन्हें 2014 से पहले सुर्खियों में आए कथित घोटालों की याद दिलायी और कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने ‘कमजोर तस्वीर’ पेश की क्योंकि प्राधिकार ‘कुछ लोगों के हाथों’ में जान पड़ती थी।उन्होंने कहा कि मोदी ने कालेधन का मुद्दा उठाया और सुनिश्चित किया कि सरकारी योजनाओं और नीतियों के लाभ कतार के आखिर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को दूरद्रष्टा मोदी के नेतृत्व में सही दिशा मिली है और भारत की दशा पहले से ही सुधार के मार्ग पर है। ’’ मंत्री ने 30 करोड़ बैंक खाते खोले जाने, मुद्रा ऋण, हर गांव में बिजली समेत सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा की।

सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने स्वयंसेवकों से इस संदेश को देश में हर घर तक पहुंचाने की अपील की।भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि मोदी सरकार विकासवाद के विचार पर चलती है। 

चार सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस स्वैच्छिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित गंगवाल के अनुसार इस कार्यक्रम के पीछे यह विचार है कि ‘मिशन 2019’ के लिए आधार मजबूत करने के लिए सभी स्वयंसेवकों को एक छत के नीचे लाया जाए। 

‘मोदी फोर पीएम’ 2010 में बना एक स्वतंत्र संगठन है। भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी देवांग दवे ने कहा कि भारत को 2014 से कहीं ज्यादा 2019 में बतौर प्रधानमंत्री मोदी की जरुरत है। 

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील