लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा’ खंड का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 12:39 IST

Open in App

लखनऊ, 29 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईस्‍टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के 'न्यू खुर्जा-न्‍यू भाऊपुर खंड' का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये किया।

उत्‍तर प्रदेश में ईस्‍टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के 351 किलोमीटर लंबे 'न्यू खुर्जा-न्‍यू भाऊपुर खंड' को 5,750 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज में स्थित परिचालन नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन किया।

इस खंड के बन जाने से मौजूदा कानपुर-दिल्‍ली मुख्‍य लाइन पर भीड़ कम होगी और यह भारतीय रेलों की गति बढ़ाने में भी सक्षम होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, '' हमारे यहां यात्री ट्रेन और मालगाड़ियां दोनों एक ही पटरी पर चलती हैं। मालगाड़ी की गति धीमी होती है, ऐसे में इन गाड़ियों को रास्‍ता देने के लिए यात्री ट्रेनों को रोका जाता है तथा इससे दोनों ट्रेनें विलंब से चलती हैं।''

उन्‍होंने कहा कि आज जब दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है तब बेहतरीन कनेक्टिविटी देश की प्राथमिकता है।

मोदी ने कहा कि यह फ्रेट कॉरिडोर औद्योगिक रूप से पीछे रह गये पूर्वी भारत को नई ऊर्जा देने वाला है। इसका करीब 60 प्रतिशत हिस्‍सा उत्‍तर प्रदेश में हैं और प्रदेश को इसका लाभ मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि यह फ्रेट कॉरिडोर आत्‍मनिर्भर भारत के लिए बहुत बड़ा माध्‍यम होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह खंड कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र में एल्युमीनियम उद्योग, औरैया के डेयरी क्षेत्र, इटावा के डेयरी उत्पादन और ब्लॉक प्रिंटिंग, फिरोजाबाद के कांच उद्योग, खुर्जा के बर्तनों के उत्पाद जैसे स्थानीय उद्योगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। इस परियोजना का उद्देश्य गलियारे के मार्ग में आने वाले राज्यों में बुनियादी ढांचे और उद्योग को रफ्तार देना है। कई राज्यों से होकर गुजरने वाले इस कॉरिडोर का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा उत्‍तर प्रदेश से होकर गुजरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?