लाइव न्यूज़ :

मोदी ने भारतीय संस्कृति के इतिहास में लिखा है स्वर्णिम अध्याय: अमित शाह

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा परियोजना के पहले चरण की शुरुआत कर भारतीय संस्कृति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है।

शाह ने देश की ओर से मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुनर्विकास के बाद श्रद्धालु वाराणसी के ऐतिहासिक मंदिर परिसर का बेहतर 'दर्शन' कर सकेंगे।

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी सदियों से सनातन संस्कृति का प्रतीक रही है।

शाह ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धर्म के प्रति अपनी अनूठी भक्ति को साकार करते हुए काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप का लोकार्पण कर भारतीय संस्कृति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी ने भारतीय संस्कृति के वाहक और धर्म के रक्षक के रूप में सनातन संस्कृति के आस्था केंद्रों के गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए एक अनूठा काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन हर भारतीय के लिए बहुत खुशी और गर्व का दिन है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस उद्घाटन से विश्व के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु गंगा मां के दर्शन कर सीधे बाबा विश्वनाथ की आराधना कर सकेंगे और उन्हें काशी विश्वनाथ धाम की दिव्यता एवं भव्यता का भी गौरव प्राप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?