लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का तंज, 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने से आर्थिक सुधार नहीं होता, मोदी सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगाया

By भाषा | Updated: September 18, 2019 10:36 IST

प्रियंका गांधी ने कहा है कि मंदी की मार को लेकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है मोदी सरकार।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 4.5 अरब डॉलर निकाल लिए हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया, "निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। "

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर बुधवार को निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है।

उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते।''

प्रियंका ने आरोप लगाया, "निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। "

प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का मोदी सरकार में विश्वास लगातार कम हो रहा है जिसका नतीजा है कि पिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 4.5 अरब डॉलर निकाल लिए हैं। 

मंदी की मार को लेकर जिम्मेदारी से बचना चाहती है भाजपा सरकार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में आई गिरावट को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह मंदी की मार को लेकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है।

प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''भाजपा सरकार से बस इतना ही कहना है कि आप जो इधर-उधर की बात करके कारवाँ लुट जाने देने की जिम्मेदारी से बचना चाहते हो, यह मुश्किल होगा। लोग देख रहे हैं। ''

उन्होंने कहा, "एक और कम्पनी पर पड़ी मंदी की मार और लोग होंगे बेरोजगार।''

प्रियंका ने जो खबर साझा की है, उसके मुताबिक देश की दिग्‍गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयंत्र में 17 दिन तक किसी भी तरह का विनिर्माण नहीं होगा। कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय में किया है जब देश का ऑटो उद्योग सुस्‍ती के दौर से गुजर रहा है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत