लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार कोविड टीकाकरण आंकड़ों पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है : अधीर

By भाषा | Updated: October 23, 2021 14:49 IST

Open in App

कोलकाता, 23 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर चौधरी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार कोविड-19 टीकाकरण के आंकड़ों पर अपने अभियान से देश के लोगों को ‘‘गुमराह’’ करने की कोशिश कर रही है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने दावा किया कि टीके की 100 करोड़ खुराक देने पर मोदी के अभियान को इस तरीके से दिखाया गया जैसा कि 100 करोड़ लोगों को टीका लगा दिया गया हो।

उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की गयी एक वीडियो में कहा, ‘‘टीके की 100 करोड़ खुराकें लगाने पर 100 स्थानों को रोशनी से जगमग किया गया। प्रधानमंत्री यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि 100 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराक दे दी गयी है। यह सच नहीं है।’’

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख चौधरी ने कहा कि सरकार ने बताया कि 29 करोड़ लोगों ने दोनों खुराक ले ली है जो पूरी आबादी का महज 21 प्रतिशत है।

बहरामपुर से कांग्रेस के सांसद ने कहा, ‘‘केवल यह 21 प्रतिशत आबादी सुरक्षित है। साथ ही देश में अभी तक बूस्टर खुराकें नहीं दी जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने 1975 में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किए थे और देश को ‘‘दुनिया का टीका हब’’ कहा जाता है। उन्होंने दावा किया, ‘‘केंद्र सरकार अपने टीकाकरण कार्यक्रम को इस तरीके से दिखाने की कोशिश कर रही है जैसे कि यह देश में अपनी तरह की पहली पहल हो।’’

कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस दावे को लेकर उन पर निशाना साधा कि राज्य अपने लोगों को टीके की निशुल्क खुराक ले रहा है ‘‘जैसा कि केंद्र ने भी कहा है’’ और उन्होंने पूछा कि इसके लिए पैसा कहां से आया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर कर लगाकर राजस्व पैदा किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो