लाइव न्यूज़ :

वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंधमारी के बाद मोदी सरकार सख्त, ट्विटर को नोटिस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2020 03:56 IST

भारतीय कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) कई वैश्विक कारोबारियों, राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यवसायियों के खातों को हैक करने के लिए ट्विटर की प्रणाली में सेंध की खबरों के बाद कार्रवाई में जुट गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंधमारी (हैकिंग) की घटना के बाद ट्विटर को नोटिस जारी किया है.ट्विटर से इस बारे में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

नई दिल्ली: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंधमारी (हैकिंग) की हालिया घटना के बाद ट्विटर को नोटिस जारी किया है. ट्विटर से इस बारे में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर को सेंधमारी की इस घटना से प्रभावित हुए भारतीय उपयोक्ताओं की संख्या के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा है. इसके अलावा ट्विटर से यह भी बताने को कहा गया है कि इस घटना में किस तरह की सूचनाएं प्रभावित हुई हैं.

सूत्र ने बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर से पूछा है कि कितने भारतीय उपयोक्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और लिंक पर विजिट किया है और क्या ट्विटर ने प्रभावित उपयोक्ताओं को उनके प्रोफाइल में सेंध व अनधिकृत उपयोग के बारे में बताया है. हैकिंग से लोग किस तरह प्रभावित हुए हैं सरकार ने इसकी भी जानकारी मांगी है. साथ ही हैकिंग के तौर-तरीके के बारे में भी ब्यौरा मांगा है. इसके अलावा हैकिंग की घटना के प्रभाव को कम करने के लिए ट्विटर द्वारा की गई सुधारात्मक कार्रवाई का विवरण मांगा है.

भारतीय कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) कई वैश्विक कारोबारियों, राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यवसायियों के खातों को हैक करने के लिए ट्विटर की प्रणाली में सेंध की खबरों के बाद कार्रवाई में जुट गई थी.

साइबर हमलावरों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो. बिडेन के साथ-साथ अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसी बड़ी वैश्विक हस्तियों के ट्विटर खाते को बुधवार को हैक कर लिया था. 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील