लाइव न्यूज़ :

17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून, राज्यसभा की बैठक 20 से शुरू होगी

By भाषा | Updated: June 3, 2019 19:22 IST

लोकसभा सचिवालय के सोमवार को जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को 20 जून को पूर्वाह्न 11 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष में संबोधित करेंगे। दोनों सदनों की बैठक 26 जुलाई तक चलेगी। इस बीच राज्यसभा सचिवालय की ओर से भी जारी बयान में बताया गया कि उच्च सदन की बैठक 20 जून से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सचिवालय ने स्पष्ट किया कि सत्र शुरू होने के शुरुआती तीन दिनों तक लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ होगी।इस वजह से आगामी सत्र में राज्यसभा की बैठक 20 जून से शुरू होगी।

राष्ट्रपति द्वारा आहूत संसद के आगामी सत्र के दौरान राज्यसभा की बैठक 20 जून से शुरू होगी। वहीं 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरु होगा।

लोकसभा सचिवालय के सोमवार को जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को 20 जून को पूर्वाह्न 11 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष में संबोधित करेंगे। दोनों सदनों की बैठक 26 जुलाई तक चलेगी। इस बीच राज्यसभा सचिवालय की ओर से भी जारी बयान में बताया गया कि उच्च सदन की बैठक 20 जून से शुरू होगी।

राज्यसभा सचिवालय ने स्पष्ट किया कि सत्र शुरू होने के शुरुआती तीन दिनों तक लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ होगी। इस वजह से आगामी सत्र में राज्यसभा की बैठक 20 जून से शुरू होगी। बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति ने राज्यसभा की बैठक नयी दिल्ली में 20 जून, गुरुवार से आहूत की है। यह सत्र 26 जुलाई, शुक्रवार तक चलेगा।’’ 

टॅग्स :भारतीय संसदलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप