लाइव न्यूज़ :

Lokmat Special: कश्मीर में कुछ नेताओं को रिहा कर सकती है मोदी सरकार, इस वजह से हो रहा है विचार

By संतोष ठाकुर | Updated: November 16, 2019 08:16 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह भारत की कूटनीतिक जीत है कि धारा 370 हटाने पर किसी भी देश ने पाकिस्तान के नजरिये का समर्थन नहीं किया.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के कई मुल्कों ने इस बात को लेकर सरकार से सवाल किए हैंविदेश मंत्रालय ने इस मामले में दुनिया के मुल्कों के सामने अपना पक्ष रखा है

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के सौ दिन बाद सरकार वहां पर नजरबंद किए गए और निगरानी में रखे गए नेताओं में से कुछ को रिहा करने पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक दुनिया के कई मुल्कों ने इस बात को लेकर सरकार से सवाल किए हैं, जिसके बाद यह कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि ये तमाम देश धारा 370 हटाने को भारत का आतंरिक मामला करार दे चुके हैं और इस विषय पर पाकिस्तान की दलीलों को सिरे से खारिज भी कर चुके हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह भारत की कूटनीतिक जीत है कि धारा 370 हटाने पर किसी भी देश ने पाकिस्तान के नजरिये का समर्थन नहीं किया. इस अधिकारी ने कहा कि दुनिया यह समझ गई है कि कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के पीछे साझ तौर पर पाकिस्तान का हाथ है. यही वजह है कि पाक अब तक कश्मीर मामले पर दुनिया के किसी भी देश को अपने साथ लाने में असफल रहा है. इतना ही नहीं मुस्लिम देश भी पाकिस्तान का साथ नहीं देना चाहते. वहीं विदेश मंत्रालय ने इस मामले में दुनिया के मुल्कों के सामने अपना पक्ष रखा है और हम लगातार उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं.

अयोध्या पर दुनिया के 100 देशों को जानकारी दी

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद विदेश मंत्रालय ने अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, जापान, दक्षिण कोरिया, इजराइल सहित सौ देशों को इसकी जानकारी दी. विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि सभी देशों को अवगत कराया गया है कि यह फैसला बीते 50 वर्षों से लंबित था. भारतीय संविधान में सुप्रीम कोर्ट की मान्यता सवार्ेपरि है. अगर उसका कोई फैसला आता है, तो सरकार बाध्य है कि वह उसका अनुपालन करे. देश का हर नागरिक सुप्रीम कोर्ट को लेकर यही मान्यता रखता है.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?