लाइव न्यूज़ :

मीडियाकर्मियों को दबा रही है मोदी सरकार, कांग्रेस देगी संरक्षण: राहुल गांधी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 23, 2018 22:32 IST

कांग्रेस के 'संविधान बचाओ' अभियान की शुरुआत करते हुए गांधी ने कहा, 'प्रेस से हमारे दोस्त यहां हैं। उन्हें दबाया जा रहा है। लेकिन वे दो- तीन महीनों में बोलेंगे, पूरा देश बोलेगा।'

Open in App

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनकी निगरानी में मीडियाकर्मियों को 'दबाया' जा रहा है और आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी पत्रकारों को बचाएगी भले ही मीडिया कांग्रेस पर निशाना साधे 'जैसा कि वह 70 सालों से करती रही है'। 

कांग्रेस के 'संविधान बचाओ' अभियान की शुरुआत करते हुए गांधी ने कहा, 'प्रेस से हमारे दोस्त यहां हैं। उन्हें दबाया जा रहा है ( मौजूदा निजाम में )। लेकिन वे दो- तीन महीनों में बोलेंगे, पूरा देश बोलेगा।' इस अभियान का उद्देश्य मौजूदा सरकार के तहत संविधान पर हुये कथित हमलों और दलितों से हुई ज्यादतियों पर रोशनी डालना है । 

राहुल ने कहा कि जब मीडिया के सदस्यों के बचाव की बात आती है तब कांग्रेस और भाजपा की सरकार में अंतर दिखता है। कांग्रेस सरकार ने मीडिया का बचाव किया है भले ही उसने 'उनके खिलाफ हमला किया और लिखा'। गांधी ने कहा, 'प्रेस का कोई आदमी मुझसे पूछेगा तो मैं जवाब दूंगा ... अब आप ( पत्रकार ) मुझपर एक उपकार करें। जब श्रीमान नरेंद्र मोदी बोल रहे हों तब उनसे एक सवाल पूछें। वे आपको उठाएंगे और कमरे से बाहर फेंक देंगे। उनमें और हममें यह अंतर है।' 

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर