लाइव न्यूज़ :

'हर घर गाय' से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उबारने की तैयारी में मोदी सरकार, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

By विकास कुमार | Updated: July 15, 2019 11:43 IST

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के मुताबिक, हर घर में कम से कम एक गाय की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है. अंतरिम बजट में कामधेनु आयोग के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में उन स्टार्टअप को बढ़ावा देगी जो गाय के दूध से बने उत्पादों की मार्केटिंग करेंगे. अंतरिम बजट में कामधेनु आयोग के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की गई थी. पीपीपी मॉडल के जरिये अपनी इस योजना को मूर्त रूप देना चाहती है.

देश भर में हर क्षेत्र में स्टार्टअप मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है. अब मोदी सरकार ने मंद पड़ी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए गाय आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देने का प्लान बनाया है. अंतरिम बजट के तहत बनाये गए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इसके लिए पूरा खाका खीच लिया है. 

सरकार इस मॉडल को स्थापित करने के लिए पूरे देश में उन स्टार्टअप को बढ़ावा देगी जो गाय के दूध से बने उत्पादों की मार्केटिंग करेंगे. इसके अलावा सरकार खुद इसके लिए नए स्टार्टअप के गठन पर विचार कर रही है. पीपीपी मॉडल के जरिये अपनी इस योजना को मूर्त रूप देना चाहती है. 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग गौशालाओं को भी नई तकनीकों से लैस करेगी, उन्हें लोन उपलब्ध करवाया जायेगा ताकि गाय आधारित उत्पादों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सके. सरकार का इस योजना के जरिये मुख्य लक्ष्य रोज़गार के मौके उत्पन्न करना है. 

हाल ही में जारी हुई एनएसएसओ की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण भारत में बेरोज़गारी अपने उच्चतम स्तर पर है जिसके कारण अर्थव्यवस्था की रफ्तार मंद हुई है. खपत कम होने से रोज़गार का संकट बदस्तूर जारी है. 

ग्रामीण भारत से शहरों की तरफ पलायन चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में सरकार की मंशा लोगों को गांवों में ही रोज़गार उपलब्ध करवाने की है. राष्ट्रीय कामधेनु आयोग गो मूत्र से बने उत्पाद और गोबर से तैयार आर्गेनिक खाद के मार्केटिंग के लिए स्टार्टअप मॉडल को विकसित करेगी.

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के मुताबिक, हर घर में कम से कम एक गाय की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है. अंतरिम बजट में कामधेनु आयोग के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की गई थी. 

 

टॅग्स :मोदी सरकारगायइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां