लाइव न्यूज़ :

गरीबी बढ़ा रही है मोदी सरकार, न्याय योजना लागू की जाए: राहुल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:54 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर देश में गरीबी बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि ‘न्याय’ योजना लागू करके गरीबों को 6000 रुपये की मासिक मदद देने की जरूरत है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी सरकार देश में बढ़ा रही है ग़रीबी। 13.4 करोड़ भारतीय 150 रुपये प्रति दिन से कम कमा रहे हैं। इन परिवारों को न्याय योजना के तहत 6000 रुपये महीना क्यों ना दिया जाए?’’ कांग्रेस नेता ने ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ का हवाला देते हुए एक चार्ट के माध्यम से यह दावा भी किया कि साल 2020 में छह करोड़ भारतीय नागरिकों की आय 150 रुपये प्रतिदिन की थी, लेकिन 2021 में यह संख्या बढ़कर 13.4 करोड़ हो गई है। गत लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) का वादा किया था। उसका कहना था कि सत्ता में आने पर वह देश के करीब पांच करोड़ गरीब परिवारों को छह-छह हजार रुपये की मासिक मदद देगी, हालांकि चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील