लाइव न्यूज़ :

"मोदी सरकार 'बिलडोजर' से कुचल रही है लोकतंत्र", आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा से पास हुए सीईसी बिल पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2023 11:53 IST

आप सांसद राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग बिल पर कहा कि मोदी सरकार ने इस 'बिलडोजर' से लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा से पास हुए चुनाव आयोग बिल पर घेरा मोदी सरकार को राघव चड्ढा ने कहा कि मोदी सरकार ने इस 'बिलडोजर' से लोकतंत्र को कुचलने का काम किया हैयदि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव आयोग नहीं होगा तो स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव भला कैसे हो सकते हैं देश में

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से जुड़े नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यावधि विधेयक, 2023 के राज्यसभा में पारित होने पर कड़ा एतराज जताते हुए केंद्र सरकार के इस कदम का बेहद तीखा विरोध किया है।

इसके साथ ही आप सांसद चड्ढा ने मांग की कि देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए एक स्वतंत्र चुनाव आयोग बेहद आवश्यक है और सरकार उसे अपने प्रभाव के तहत लाकर बेहद खतरनाक काम कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राघव चड्ढा ने बीते मंगलवार को कहा, "मोदी सरकार ने इस 'बिलडोजर' बिल को राज्यसभा से पास कराकर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। यदि देश में कोई स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव आयोग नहीं होगा तो स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव भला कैसे हो सकते हैं?"

आप सांसद ने आगे कहा, "चुनाव आयोग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। यह ईवीएम मशीनों के उपयोग का निर्णय लेता है। पार्टी चिन्ह, चुनाव कार्यक्रम, सब कुछ चुनाव आयोग द्वारा तय किया जाता है। इस कारण से चुनाव आयोग की स्वतंत्रता बेहद महत्वपूर्ण है।''

आप नेता चड्ढा ने कहा, "हम सभी मिलकर आंतरिक रूप से इस विषय में परामर्श करेंगे और कानूनी सलाह लेंगे। हम इसे सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दे सकते हैं।"

मालूम हो कि बीते मंगलवार को राज्यसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर कानून पारित कर दिया, जबकि विपक्ष प्रस्तावित कानून पर अपनी आपत्ति जताने के बाद कार्यवाही से बाहर चला गया।

यह विधेयक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जवाब के बाद पारित किया गया, जिन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग "स्वतंत्र रूप से काम करना" जारी रखेगा और यह विधेयक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लाया गया है।

वहीं कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इस विधेयक को भारत के लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र और चुनावी तंत्र की स्वायत्तता, निर्भयता और निष्पक्षता को मोदी सरकार ने गलत नियमों के बुलडोजर से कुचल दिया है।

सुरजेवाला ने कहा, "मोदी सरकार ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के चुनाव आयुक्तों को 'मोहरा चुनाव आयुक्त' बनाने के लिए राज्यसभा में कानून पारित कराया है।"

उन्होंने कहा, "एक समय था जब चुनाव आयोग का मतलब 'चुनावी विश्वसनीयता' होता था, आज इसका मतलब है 'चुनावी समझौता' हो गया है।"

टॅग्स :राघव चड्ढाआम आदमी पार्टीचुनाव आयोगमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष