लाइव न्यूज़ :

धर्म परिवर्तन रोकने के लिए नया कानून लाने की तैयारी में मोदी सरकार, जानिए कब तक आ सकता है बिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 11, 2019 06:11 IST

धर्मांतरण विरोधी विधेयक बनाने के मोदी सरकार जोर शोर से काम में जुटी हुई है। इस मामले में काम में सब कुछ सही रहा तो यह विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें गरीब लोगों को डराकर, धोखे से या फिर लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जाता है।इस पर लंबे समय से कानून बनने की मांग की जा रही है।

धर्म परिवर्तन  को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सरकार नया कदम उठाने जा रही है। खबर के अनुसार एनडीए सरकार इस पर अगले संसद सत्र में इस पर एक विधेयक (बिल) पेश कर करेगी।

डीएनए की खबर के अनुसार धर्मांतरण विरोधी विधेयक बनाने के मोदी सरकार जोर शोर से काम में जुटी हुई है। इस मामले में काम  में सब कुछ सही रहा तो यह विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।

 संसद के बजट सत्र के समापन के तुरंत बाद मोदी सरकार का यह बड़ा फैसला सामने आया है।खबरों की मानें तो केंद्र सरकार धर्मांतरण विरोधी बिल लाने की तैयारी शुरू कर चुकी है अब महज इस पर चर्चा चल रही है।

इस बिल के जरिए चल रहे जोरों से धर्म परिवर्तन को रोका जाएगा। हालांरकि इस बिल के आने की किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन कयास है कि ऐसा हो सकता है।

अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें गरीब लोगों को डराकर, धोखे से या फिर लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। इस पर लंबे समय से कानून बनने की मांग की जा रही है। पिछली सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रहे वेंकैया नायडू ने भी सभी दलों से इस मुद्दे पर एक राय से कानून बनाने की अपील भी की थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण