लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने कोरोना से जंग के लिए बनाए एक्शन प्लान, जानें आज के सरकारी ऐलान से जुड़ी 10 बड़ी बातें

By अनुराग आनंद | Updated: June 1, 2020 17:08 IST

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वायरस की वजह से इस संकट के समय पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में गरीब और किसान रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे14 फसलों पर किसानों को लागत से 50 फीसदी से 83 फीसदी ज्यादा कीमत मिलेगी।खेती से जुड़े काम के लिए 3 लाख तक के कर्ज के भुगतान की तिथि 31 अगस्त 2020 तक बढ़ाई गई है।

नई दिल्ली:  देश इन दिनों कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक लॉकडाउन रहने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में एक बार फिर से देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। 

आइये जानते हैं सरकार ने किसान व एमएसएमई व अन्य सेक्टर के लिए कौन से 10 बड़े फैसले लिए हैं-

एमएसएमई की सीमा 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ की गई है।

भारत सरकार ने एमएसएमई की परिभाषा को संशोधित किया है।

एमएसएमई के कारोबार की सीमा 5 करोड़ रुपये की गई है।

देश में 6 करोड़ से ज्यादा एमएसएमई की अहम भूमिका है। ऐसे में लोग अपना कामकाज ठीक से कर सकें, इसके लिए सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं।

एमएसएमई को लोने देने की व्यवस्था की गई है। एमएसएमई के लिए 20 हजार करोड़ रुपये लोन देने का प्रावधान है।

सैलून, पान की दुकान और मोची को भी इस योजना से लाभ होगा। सरकार व्यवसाय को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है।

रेहड़ी पटरी वालों के लिए लोन की योजना लाई गई है। रेहड़ी पटरी वालों को 10 हजार का लोन मिलेगा।

किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। मक्का के समर्थन मूल्य में 53 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। तूअर और मूंग में 58 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये किया गया है।

स्वामीनाथन अय्यर सिफारिश को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वीकार किया गया और अमल में लाया गया है। कृषि लागत और मूल्य आयोग की 14 फसलों के लिए सिफारिश आ गई है। कैबिनेट ने इसको मंजूरी दे दी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील