लाइव न्यूज़ :

मुनाफा कमाने वाली करोड़ों की सरकारी कंपनी कौड़ियों के भाव सरकार ने बेची, कांग्रेस ने सवाल किए

By शीलेष शर्मा | Updated: December 29, 2021 19:55 IST

एनएफ एंड एल नाम की कंपनी और सरकार में बैठे लोगों के बीच सांठगांठ को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि सामरिक महत्व की कंपनी सीईएल ऐसे हाथों में दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसीईएल रक्षा मंत्रालय के लिये उपकरण बनाने का काम करती है। सीईएल के पास 2018 वर्ग मीटर ज़मीन है। कीमत 440 करोड़ बैठती है जिसमें सीईएल की अन्य सम्पत्तियां शामिल नहीं हैं।

नई दिल्लीः मोदी सरकार विनिवेश के नाम पर भारत सरकार की उन कंपनियों को भी बेच रही है जो भारी मुनाफ़ा कमा रहीं हैं। सरकारी दस्तावेज़ों के अनुसार सरकार ऐसी ही एक कंपनी सीईएल को 29 नवंबर को महज़ 210 दस करोड़ में एक ऐसी कंपनी को बेच दिया जो दिवालिया घोषित होने की कगार पर खड़ी है। 

एनएफ एंड एल नाम की कंपनी और सरकार में बैठे लोगों के बीच सांठगांठ को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि सामरिक महत्व की कंपनी सीईएल ऐसे हाथों में दी गयी जिसके पास महज़ 10 कर्मचारी थे और इस क्षेत्र का कोई अनुभव भी नहीं है। जबकि सीईएल रक्षा मंत्रालय के लिये उपकरण बनाने का काम करती है। 

हैरानी की बात तो यह थी कि सीईएल के पास 2018 वर्ग मीटर ज़मीन है। यदि सर्किल रेट से आंकलन करें तो उत्तर प्रदेश सरकार के यूपीएसआईडीसी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट 21803 की दर से केवल ज़मीन की ही कीमत 440 करोड़ बैठती है जिसमें सीईएल की अन्य सम्पत्तियां शामिल नहीं हैं।

भ्र्ष्टाचार की बू तब आने लगी जब सीईएल के दस्तावेज़ों से खुलासा हुआ कि उसके पास 1592 करोड़ के ऑर्डर पड़े हैं जिनको पूरा करने पर सीईएल को 730 करोड़ का लाभ होगा। कांग्रेस ने इस मुद्दे को पकड़ कर आज मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पूछा की मुनाफा कमाने वाली कंपनी को कौड़ियों के भाव क्यों बेचा गया। उनका आरोप था कि कंपनी बेचने में नियमों का खुला उलंघन किया गया है। 

टॅग्स :कांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो