लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद एक्शन में आई मोदी सरकार, 24 कैदियों को लखनऊ जेल में किया गया शिफ्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 11, 2019 06:09 IST

कश्मीर के 24 कैदियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी के लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और कश्मीर की अलग अलग जेलों से हाई-प्रोफाइल कैदियों को देश के अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किए जाने का सिलसिला जारी है।कहा जा रहा है जिन कैदियों को शिफ्ट किया गया है इसमें कुछ खूंखार आतंकियों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

जम्मू और कश्मीर की अलग अलग जेलों से हाई-प्रोफाइल कैदियों को देश के अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किए जाने का सिलसिला जारी है। कश्मीर के 24 कैदियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी के लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया है।

कहा जा रहा है जिन कैदियों को शिफ्ट किया  गया है इसमें कुछ खूंखार आतंकियों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। खास बात ये है कि जेल प्रशासन ने शिफ्ट किए गए कैदियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू और कश्मीर के 24 कैदियों को शनिवार सुबह लखनऊ जेल में लाया गया है। इन सभी कैदियों को लाने से पहले पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। साथ ही इन कश्मीरी कैदियों को जेल में कड़ी सुरक्षा के साथ रखा जाएगा।

खबरों की मानें तो कैदियों को शिफ्ट विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर किया जा रहा है। इससे पहले 100 से ज्यादा कैदियों को श्रीनगर, कठुआ (हीरानगर) और जम्मू की जेलों से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सेंट्रल जेलों में शिफ्ट किया गया था।

हाल ही में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई है। अब जम्मू कश्मीर विशेष राज्य होने का दर्जा प्राप्त हो गया है। सरकार के इस फैसले की जमकर सरहना की जा रही है। वहीं अभी जम्मू कश्मीर में धारा 144 लागू है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो