लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के इन 6 मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त, प्रचंड लहर में भी ना सीट बचा सके ना साख!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 24, 2019 15:19 IST

इस प्रचंड लहर में भी मोदी सरकार के ये 6 मंत्री ना तो अपनी सीट बचा सके और ना ही साख। इसमें मनोज सिन्हा जैसे कद्दावर नेता का नाम भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में चली मोदी लहर ने 2019 में और प्रचंड रूप धारण कर लिया है। इस प्रचंड मोदी लहर में भी सरकार के छह मंत्री हार गए।

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि 2014 में चली मोदी लहर ने 2019 में और प्रचंड रूप धारण कर लिया है। इस लहर के सामने कई राजनीतिक समीकरण ध्वस्त हो गए। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि इस प्रचंड लहर में भी मोदी सरकार के ये 6 मंत्री ना तो अपनी सीट बचा सके और ना ही साख। इसमें मनोज सिन्हा जैसे कद्दावर नेता का नाम भी शामिल है। वो मोदी मंत्रिमंडल में रेलवे और संचार विभाग राज्यमंत्री हैं। जानें मोदी सरकार के हारे हुए मंत्रियों का हाल...

1. मनोज सिन्हा

रेलवे और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को उत्तर प्रदेश में बीजेपी का बड़ा नेता माना जाता है। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान इनके मुख्यमंत्री बनाए जाने की सुगबुगाहट भी थी। 2019 लोकसभा चुनाव में इन्हें गाजीपुर से अफजाल अंसारी के हाथों शिकस्त मिली है। इस हार से उनके कद और प्रतिष्ठा में बट्टा लगा है।

2. हरदीप पुरी

हरदीप पुरी मोदी सरकार में शहरी विकास राज्यमंत्री हैं। इन्हें पंजाब की वीईपी सीटों में अमृतसर से टिकट दिया गया था। हरदीप पुरी को कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने करीब 1 लाख वोटों से हराया। इसी सीट से 2014 के चुनाव में अरुण जेटली हारे थे।

3. हंसराज गंगाराम अहीर

हंसराज गंगाराम अहीर मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री हैं। इन्हें प्रचंड मोदी लहर में भी हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से कांग्रेस के बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायन धनोरकर ने करीब 44 हजार वोटों से हराया। 

4. सीपी राधाकृष्णन 

मोदी सरकार में वित्त और जहाजरानी राज्यमंत्री पी राधाकृष्णन भी हार गए हैं। उन्हें तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से टिकट दिया गया था। कांग्रेस के वसंत कुमार एच ने करीब तीन लाख वोटों से उन्हें मात दी। मोदी लहर ने भी उनकी कोई मदद नहीं की।

5. अल्फोंस कन्ननथम

मोदी सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कन्ननथनम केरल की एर्नाकुलम सीट से हार गए हैं। इन्हें कांग्रेस के हिबी ईदन ने करीब पांच लाख वोटों से हराया। केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वहां मोदी लहर का कोई असर नहीं दिखाई दिया।

6. अनंत कुमार गीते

महाराष्ट्र के रायगढ़ में शिवसेना नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत गीते राकांपा के सुनील तटकरे से हार गए। तटकरे को 4,86,968 वोट मिले, जबकि गीते को 4,55,530 वोट मिले।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?