लाइव न्यूज़ :

मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित डी प्रकाश राव के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित ओडिशा के डी प्रकाश राव के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डी प्रकाश राव के निधन से दुखी हूं। उनके उत्कृष्ट कार्य लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा को सशक्तीकरण के एक मजबूत माध्यम के रूप में देखा। कुछ साल पहले कटक में उनसे हुई मुलाकात की याद आ गई। उनके परिजनों और चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।’’

राव का बुधवार को कटक में निधन में हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

कटक के बक्सी बाजार में चाय बेचकर राव इलाके की बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देते थे।

वर्ष 2018 में कटक की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने राव से भेंट की थी। इससे पहले मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में भी डी प्रकाश राव का जिक्र किया था। वर्ष 2019 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए