लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का कम लागत वाली प्रौद्योगिकियों के विकास का आह्वान किया, जानिए क्या कहा

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:06 IST

मोदी ने आईआईएसईआर के पुणे परिसर का दौरा किया और छात्रों तथा शोधार्थियों से बातचीत की। उन्होंने अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर परम ब्रह्म को भी देखा जिसे आईआईएसईआर में सी-डीएसी ने विकसित किया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे भारत की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के साथ ही देश के तेज विकास में मदद करें। इन प्रस्तुतियों में आणविक जीव विज्ञान, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, जलवायु अध्ययन और गणितीय वित्त अनुसंधान के क्षेत्र से संबंधित नवीन प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया गया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे कम लागत वाली प्रौद्योगिकियों का विकास करें जो भारत की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के साथ ही देश के तेज विकास में मदद करें। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मोदी ने पुणे में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में वैज्ञानिकों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।

आईआईएसईआर के वैज्ञानिकों ने न्यू मैटेरिल्यस और स्वच्छ ऊर्जा के लिए उपकरणों से लेकर कृषि जैव प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक संसाधनों का मानचित्रण करने संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में आणविक जीव विज्ञान, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, जलवायु अध्ययन और गणितीय वित्त अनुसंधान के क्षेत्र से संबंधित नवीन प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया गया।

बयान में कहा गया कि मोदी ने उनसे कहा कि वे कम लागत वाली प्रौद्योगिकियों का विकास करें जो भारत की विशिष्ट जरूरतों को पूरा कर सकें तथा देश का तेजी से विकास करने में मदद करें। इससे पहले, मोदी ने आईआईएसईआर के पुणे परिसर का दौरा किया और छात्रों तथा शोधार्थियों से बातचीत की। उन्होंने अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर परम ब्रह्म को भी देखा जिसे आईआईएसईआर में सी-डीएसी ने विकसित किया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए