लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में अचानक फेरबदल, पीयूष गोयल नए वित्त मंत्री, स्मृति से छिना सूचना प्रसारण मंत्रालय

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 14, 2018 22:12 IST

मोदी कैबिनेट में हुए फेरबदल के मुताबिक, वित्त मंत्रालय का प्रभार पियुष गोयल और सूचना प्रसारण मंत्रालय का प्रभार राज्यवर्धन राठौर को सौंपा गया है। स्मृति ईरानी के पास अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय ही होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मई। मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल ही में हुए किडनी ट्रांसप्लाट और ऑपरेशन के चलते केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की जगह पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण जेटली को आराम देने के लिए मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है। अरुण जेटली के ठीक होने तक पियूष गोयल केंद्रीय प्रभारी वित्त मंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे।  

वहीं खबर यह भी है कि राज्यवर्धन राठौड़ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।अब तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय स्मृति ईरानी के जिम्मे था लेकिन अब इसका प्रभार राज्यवर्धन राठौड़ संभालेंगे। स्मृति ईरानी के पास अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय होगा। पीयूष गोयल वर्तमान में रेल मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। स्मृति ईरानी अब केवल टेक्सटाइल मंत्रालय की प्रभारी रहेंगी। ये दूसरी बार है जब स्मृति ईरानी से हाई प्रोफाइल मंत्रालय लिया गया हो। इससे पहले उनसे मानव संसाधन मंत्रालय लिया गया था और प्रकाश जावड़ेकर ने उनकी जगह ली थी।पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार संभाल रहे एसएस अहलूवालिया को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में मिनिस्टर ऑफ स्टेट के प्रभार अल्फोन्स कन्नंतनम के पास था लेकिन अब उन्हें इससे मुक्त कर दिया गया है।  

बता दें कि बीते साल जुलाई में उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद वेंकैया नायडू ने मंत्रीपद से इस्‍तीफा दे दिया था, जिसके बाद से स्‍मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार संभाल रही थीं। आईबी मिनिस्ट्री से हटाए जाने के बाद स्‍मृति ईरानी के पास अब बस टेक्‍सटाइल मंत्रालय ही होगा। 

टॅग्स :मोदी सरकारस्मृति ईरानीपीयूष गोयलअरुण जेटलीराजवर्द्धन सिंह राठौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप