लाइव न्यूज़ :

मोदी ने पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की

By भाषा | Updated: April 17, 2021 08:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूत करने का आग्रह किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में आज पांचवें चरण के चुनाव के तहत हो रहे मतदान में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह करता हूं। खासकर, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं इन क्षेत्रों के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 45 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चुनाव के इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 342 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद करेंगे।

इसके अलावा दो लोकसभा सीटों और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित कई राज्यों की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी शनिवार को मतदान हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए