लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का ऐलानः सुरक्षा संबंधी मसलों से निपटने के लिए श्रीलंका को देंगे पांच करोड़ डॉलर, जानिए बड़ी बातें

By भाषा | Updated: November 29, 2019 14:45 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता ‘‘फलदायक’’ रही। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए उनके साथ पांच करोड़ डॉलर का समझौता करने का भी ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्देपदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। स्थिर श्रीलंका न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता ‘‘फलदायक’’ रही। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए उनके साथ पांच करोड़ डॉलर का समझौता करने का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। उन्होंने कहा कि स्थिर श्रीलंका न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में है। प्रधानमंत्री ने कहा हमारी बातचीत काफी फलदायक रही। मैंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को आश्वासन दिया है कि भारत की शुभेच्छा और सहयोग हमेशा श्रीलंका के साथ है।

मोदी ने कहा कि भारत की 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा श्रीलंका के विकास को आगे बढ़ाएगी। साथ ही सुरक्षा संबंधी मसलों से निपटने के लिए श्रीलंका को पांच करोड़ डॉलर देने का ऐलान भी किया। मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई सरकार श्रीलंका में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

वहीं गोटबाया ने मुलाकात के बाद कहा हमारी बातचीत फलदायक रही। बातचीत का केन्द्र सुरक्षा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी बातचीत में आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा हुई।

टॅग्स :श्रीलंकाइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?