लाइव न्यूज़ :

मोदी-शाह ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है, बोले वेणुगोपाल- तानाशाही के खिलाफ सभी विपक्ष एकजुट होकर करें मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 07:33 IST

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ पूरी एकजुटता है। हम सब इस बात पर सहमत हैं कि हमें इन ताकतों (भाजपा) से मिलकर लड़ना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमने देखा है कि कैसे मोदी और अमित शाह द्वारा लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया हैः वेणुगोपालवेणुगोपाल ने कहा-कांग्रेस का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ पूरी एकजुटता है।

मुंबईः कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है और इस ‘तानाशाही’ के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है। वेणुगोपाल शाम को मुंबई पहुंचे और उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बैठक की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा, ‘‘हमने देखा है कि कैसे मोदी और अमित शाह द्वारा लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया है। मोदी की तानाशाही के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों में आम सहमति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ पूरी एकजुटता है। हम सब इस बात पर सहमत हैं कि हमें इन ताकतों (भाजपा) से मिलकर लड़ना है।’’ मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उद्धवजी से सोनिया (गांधी) जी से मिलने दिल्ली आने का अनुरोध किया है। फिर राहुल गांधी भी निश्चित तौर पर मुंबई आएंगे।’’

उद्धव ने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिये बगैर केंद्र की मौजूदा सरकार के लिए ‘नरभक्षी’ और ‘सत्ता का भूखा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महा विकास आघाड़ी का गठन किया था, जो पिछले साल जून तक महाराष्ट्र में सत्ता में रही। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुछ विधायकों की बगावत के कारण शिवसेना में विभाजन हो गया। इसके बाद, शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। 

टॅग्स :KC Venugopalनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप