लाइव न्यूज़ :

Modi 3.0: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद JP नड्डा के घर डिनर, जोधपुरी सब्जी से लेकर पंजाबी फूड तक कुछ ऐसा रहेगा मेनू

By आकाश चौरसिया | Updated: June 9, 2024 16:58 IST

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद के डिनर की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के मुखिया जेपी नड्डा के आवास पर रखी गई है। जहां एनडीए के सभी घटक दलों के कोटे से बनने जा रहे मंत्री भी इसका हिस्सा होंगे

Open in App
ठळक मुद्देशपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिपरिषद का डिनर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हालांकि, नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह शाम के 7.15 से शुरू होगायह लगभग 2 घंटे तक चलने वाला है, फिर कहीं जाकर सभी जेपी नड्डा घर के लिए रवाना होंगे

Modi 3.0: रविवार को होने जा रहे नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद के डिनर की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के मुखिया जेपी नड्डा के आवास पर रखी गई है। जहां, एनडीए के घटक दलों से बनने जा रहे मंत्री भी शामिल होंगे। हालांकि, नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 7.15 बजे से शुरू होगा, जो लगभग 2 घंटे तक चलेगा, जिसका अंतिम पड़ाव रात 9 बजे के आसपास रहने वाला है। फिर सभी मंत्रीगण भाजपा अध्यक्ष के आवास के लिए रवाना होंगे।

रात्रिभोज के विस्तृत मेनू में कुछ चीजें शामिल हैं, जो विशेष रूप से गर्मियों में पसंद की जाती हैं जैसे जूस और शेक, भरवां लीची, मटका कुल्फी, आम क्रीम और रायता आए हुए मेहमानों को परोसे जाएंगे।

रात के खाने में जोधपुरी सब्जी, दाल, दम बिरयानी और पांच तरह की ब्रेड भी होगी। पंजाबी फूड काउंटर भी होगा। डिनर में पांच तरह के जूस और शेक और तीन तरह का रायता भी परोसा जाएगा। चाय और कॉफी भी होगी। बाजरे का स्वाद लेने वालों के लिए बाजरे की खिचड़ी भी होगी।

रात्रिभोज के बाद, एनडीए सांसदगण सफेद रसमलाई और चार प्रकार के घेवर सहित आठ प्रकार की मिठाइयों का लुत्फ भी मंत्रिगण उठा पाएंगे। मनोनीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद रविवार शाम को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। इससे पहले दिन में, नई मंत्रिपरिषद में शामिल होने की संभावित सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास पर एक बैठक में भाग लिया।

एनडीए ने 5 जून को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने का प्रस्ताव पारित किया था। रविवार के शपथ ग्रहण के साथ, नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद एकमात्र नेता बन जाएंगे, जो प्रत्येक पिछले कार्यकाल का पूरा कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुने गए हैं।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो