ओडिशा पंचायत चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता जारी

By भाषा | Published: December 20, 2021 12:28 PM2021-12-20T12:28:07+5:302021-12-20T12:28:07+5:30

Model code of conduct for Odisha Panchayat elections released | ओडिशा पंचायत चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता जारी

ओडिशा पंचायत चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता जारी

भुवनेश्वर, 20 दिसंबर ओडिशा के राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने तीन स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता जारी की है।

एसईसी ने 12 पृष्ठों के अपने पत्र में कहा कि चुनावों के लिए अधिसूचना जारी होने की तारीख से मतगणना पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

पंचायत चुनाव मार्च 2022 से पहले होने की संभावना है।

संहिता के अनुसार, राजनीतिक दल और उम्मीदवार प्रचार अभियान के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों के निजी जीवन की आलोचना करने से दूर रहेंगे। आलोचना चुनावों में केवल सभी उम्मीदवारों और उनके दलों की नीतियों एवं कार्यक्रमों तक सीमित रहनी चाहिए।

उसने कहा कि उम्मीदवार ऐसी टिप्पणियों, भाषणों तथा अभियानों से दूर रहेंगे जिससे विभिन्न जातियों, समुदायों, धर्मों और भाषायी समूहों के बीच मतभेद, घृणा या तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी धार्मिक और सरकारी संस्थान में चुनावी बैठकों या अभियानों की अनुमति नहीं दी जाएगी। रात आठ बजे और सुबह सात बजे के बीच प्रचार की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्रचार अभियान चुनाव की तारीख से 36 घंटे पहले समाप्त हो जाएगा।

एसईसी के एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि चुनाव पांच चरणों में कराए जाएंगे और सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Model code of conduct for Odisha Panchayat elections released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे