लाइव न्यूज़ :

मथुरा में नाबालिग चोर के पास से मिले सवा दो लाख रुपए के मोबाइल फोन

By भाषा | Updated: September 2, 2021 13:36 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोसीकलां पुलिस ने एक नाबालिग चोर को पकड़ा है जिसके पास से करीब सवा दो लाख रुपए के 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी मनींद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बठैन गेट पुल के समीप एक नाबालिग चोर के पास कई लाख रुपये के फोन देखे गए हैं जो संभवतः चोरी के हैं। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अदालत में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग चोर किसके लिए काम करता था और चुराए गए फोन जैसे बहुमूल्य सामान को कहां बेचता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण