लाइव न्यूज़ :

यदि राज ठाकरे को तनिक भी नुकसान पहुंचा, तो पूरा महाराष्ट्र जलेगा, मनसे प्रमुख को धमकी भरे पत्र मिलने को लेकर बाला नंदगांवकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 07:13 IST

राज ठाकरे को धमकी भरे पत्र मिलने को लेकर मनसे नेता नंदगांवकर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मुलाकात की। इस बाबात मनसे नेता ने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने कहा है कि वह पुलिस आयुक्त से बात करेंगे। अब वे आवश्यक कदम उठाएंगे, लेकिन यदि राज ठाकरे को तनिक भी नुकसान पहुंचा, तो महाराष्ट्र जलेगा। राज्य सरकार को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे को धमकी भरे पत्र मिले हैंमनसे नेता नंदगांवकर ने सरकार के चेतावनी दी कि अगर राज ठाकरे को कुछ हुआ तो राज्यभर में इसके परिणाम दिखेंगेनंदगांवकर ने इस बाबत राज्य के गृहमंत्री और पुलिस आयुक्त से मुलाकात की

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता बाला नंदगांवकर ने राज ठाकरे को मिले धमकी भरे एक पत्र के मद्देनजर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से बुधवार को मुलाकात की और इस संबंध में कार्रवाई किए जाने की मांग की। नंदगांवकर ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि यदि मनसे प्रमुख को कोई नुकसान पहुंचा, तो राज्यभर में इसके परिणाम दिखेंगे।

इस बीच, मुंबई पुलिस ने गुमनाम पत्र के संबंध में एक मामला दर्ज किया। नंदगांवकर ने कहा कि ठाकरे के कार्यालय को एक पत्र मिला, जो हिंदी में लिखा है और इसमें उर्दू के कुछ शब्द शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पत्र में ठाकरे की इस चेतावनी का जिक्र किया गया है कि यदि ‘अजान’ के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल जारी रखा गया, तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजायी जाएगी। नंदगांवकर ने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने कहा है कि वह पुलिस आयुक्त से बात करेंगे। अब वे आवश्यक कदम उठाएंगे, लेकिन यदि राज ठाकरे को तनिक भी नुकसान पहुंचा, तो महाराष्ट्र जलेगा। राज्य सरकार को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस पत्र के मद्देनजर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मंगलवार को मुलाकात की थी। नंदगांवकर ने कहा कि वह मनसे प्रमुख और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

इस बीच,एक अधिकारी ने बताया कि पत्र के संबंध में कालाचौकी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 507 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। राज ठाकरे ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि राज्य में मस्जिदों से चार मई तक लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं। 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार