लाइव न्यूज़ :

IL&FS मामला: MNS चीफ राज ठाकरे ED के सामने पेश होने पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की ये खास अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 11:59 IST

ईडी ने राज ठाकरे को कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएलएंडएफएस द्वारा 450 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण और इक्विटी निवेश से संबंधित कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे एक धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए उसके दफ्तर पहुंच गए।इस दौरान मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 (गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध) लगा दी ताकि सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी जा सके। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे एक धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए उसके दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 (गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध) लगा दी ताकि सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी जा सके। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। राज ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय के बाहर नहीं जाने की अपील की है, लेकिन हम कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। ठाकरे ईएलएंडएफएस जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बल्लार्ड पियर स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने पहुंचे। 

इस बीच, मनसे नेता संदीप देशपांडे को गुरुवार की सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ईडी कार्यालय के बाहर भीड़ जमा होने की आशंका को देखते हुए एजेंसी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया क्योंकि मध्य मुंबई के दादर क्षेत्र को मनसे का गढ़ कहा जाता है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एहतियातन कदम के तौर पर सीआरपीसी की धारा 149 के तहत मनसे के पदाधिकारियों और कई पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए। धारा 149 संज्ञेय अपराधों की रोकथाम से संबंधित है।  वहीं आपको बता दें कि राज ठाकरे को मिले ईडी के समन पर उनके चचेरे भाई और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक दिलचस्प प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें किसी ‘‘ठोस परिणाम’’ की उम्मीद नहीं है। ईडी ने राज ठाकरे को कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएलएंडएफएस द्वारा 450 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण और इक्विटी निवेश से संबंधित कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलब किया है। 

टॅग्स :राज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए