लाइव न्यूज़ :

MLC Bypoll 2025: 27 मार्च को 5 सीट पर उपचुनाव?, भाजपा 3, एनसीपी और शिवसेना ने 1-1 सीट पर उतारे प्रत्याशी, देखें उम्मीदवार की सूची, निर्विरोध चुने जाएंगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 13:56 IST

MLC Bypoll 2025: राकांपा ने संजय खोडके को मैदान में उतारा है। संजय खोडके की पत्नी ने 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना ने नंदुरबार जिले से पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता चंद्रकांत रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है।पांच से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं करते हैं तो चुनाव निर्विरोध होगा। सदस्य छह साल का कार्यकाल पूरा करते हैं।

MLC Bypoll 2025: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 27 मार्च को महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। शिवसेना ने नंदुरबार जिले से पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता चंद्रकांत रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राकांपा ने संजय खोडके को मैदान में उतारा है। संजय खोडके की पत्नी ने 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

MLC Bypoll 2025: 

1. संदीप जोशी (भाजपा)

2. दादाराव केचे (भाजपा)

3. संजय केनेकर (भाजपा)

4. चंद्रकांत रघुवंशी (शिवसेना)

5. संजय खोडके (राकांपा)

भाजपा ने नागपुर के पूर्व महापौर और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी माने जाने वाले संदीप जोशी की उम्मीदवारी की भी घोषणा की है। इसके अलावा पार्टी ने राज्य महासचिव संजय केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव केचे को भी उम्मीदवार बनाया है। इन पांच सीटों के लिए उपचुनाव निर्विरोध होने की संभावना है।

पिछले साल विधानसभा चुनाव में मौजूदा सदस्यों के जीतने के बाद विधान परिषद में पांच सीटें खाली हो गई थीं। राज्य विधान परिषद हेतु 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 20 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

यदि पांच से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं करते हैं तो चुनाव निर्विरोध होगा। राज्य विधान परिषद में 78 सदस्य हैं। विधानसभा के विपरीत, परिषद हर पांच साल में भंग नहीं होती, और सदस्य छह साल का कार्यकाल पूरा करते हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रउपचुनावBJPदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो