लाइव न्यूज़ :

MLA Shankar Singh House Attack: परिवार के साथ बाहर गए थे निर्दलीय विधायक शंकर सिंह?, आवास पर लगे नेम प्लेट क्षतिग्रस्त, कहा- बीमा भारती और जदयू विधायक गोपाल मंडल ने करवाया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2025 16:48 IST

MLA Shankar Singh House Attack:विधायक की तरफ से राजद नेता बीमा भारती और और जदयू के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत सचिवालय थाना दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देMLA Shankar Singh House Attack: शंकर सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत सचिवालय थाना में दर्ज करवाई है।MLA Shankar Singh House Attack: सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।MLA Shankar Singh House Attack: आवास के दोनों गेट पर लगे नेम प्लेट को ईंट-पत्थर से तोड़ दिया गया।

MLA Shankar Singh House Attack: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि अतिसंरक्षित क्षेत्र में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के आवास पर बीती रात अज्ञात अपराधियों की तरफ से हमला किया गया। अपराधियों ने उनके घर के गेट को तोड़ दिया और उनके आवास में लगे नेम प्लेट को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विधायक शंकर सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, जब वह वापस अपने आवास लौटे तो देखा कि उनके गेट को तोड़ दिया गया है। साथ ही आवास में लगे नेम प्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। शंकर सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत सचिवालय थाना में दर्ज करवाई है।

आवेदन में विधायक की तरफ से राजद नेता बीमा भारती और और जदयू के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत सचिवालय थाना दी गई है। वहीं, लिखित आवेदन मिलने के बाद सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शंकर सिंह ने अपने पटना स्थित विधायक आवास पर हमले को लेकर कहा कि यह हमला पूर्व विधायक बीमा भारती और जदयू विधायक गोपाल मंडल ने करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव में मिली हार से बौखलाई बीमा भारती ने रात 12:40 पर उनके आवास पर हमला करवाया, जिसमें उनके आवास के दोनों गेट पर लगे नेम प्लेट को ईंट-पत्थर से तोड़ दिया गया।

उन्होंने बीमा भारती को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने से वार करें। शंकर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे 2025 में भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी करेंगे। बता दें कि शंकर सिंह जिस रुपौली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं, पहले इसी सीट से बीमा भारती विधायक थीं।

बीमा भारती ने पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के लिए रुपौली विधानसभा सीट छोड़ दी थी। शंकर सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर फरवरी 2005 से नवंबर 2005 तक रूपौली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं।

टॅग्स :बिहारPoliceनीतीश कुमारबीमा भारतीJDU MLA Gopal Mandal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए