लाइव न्यूज़ :

बिहार: कुढ़नी से विधायक रहे अनिल सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया ठग, पूछा- "एक भी अति पिछड़ा नेता नहीं मिला उनको?"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2022 15:49 IST

बिहार के कुढ़नी सीट पर हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन के बीच चल रही भीतरी खिंचतान उस वक्त सामने आ गई, जब इस सीट से राजद के टिकट पर विधायक रहे अनिल सहनी ने नीतीश कुमार को ठग बताते हुए कहा कि वह अति पिछड़ा समाज के साथ धोखेबाजी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुढ़नी उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में चल रहा आपसी मतभेद सामने आ गया कुढ़नी से राजद के टिकट पर विधायक रहे अनिल सहनी ने साधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशानाअनिल सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार अति पिछड़ा समाज के साथ धोखेबाजी कर रहे हैं

पटना:बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के बहाने महागठबंधन में मतभेद की नींव पड़ गई है। राजद ने यह सीट भले ही जदयू के लिए छोड़ दी हो, लेकिन इस फैसले को लेकर पार्टी के अंदर अब नाराजगी दिखने लगी है। हाल यह है कि महागठबंधन में तकरार की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कुढ़नी सीट से विधायक रहे अनिल सहनी ने कहा कि कुढ़नी की यह सीट राजद और अतिपिछड़ा की सीट थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन पर दबाव बनाकर यह सीट अपने पास रख ली। अनिल सहनी ने नीतीश कुमार को ठग बताते हुए कहा कि वह अति पिछड़ा समाज के साथ धोखेबाजी कर रहे हैं।

राजद के पूर्व विधायक अनिल सहनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर सरकार को लेकर नीतीश कुमार दबाव बना रहे हैं। यही वजह है कि राजद को ये सीट जदयू के लिए छोड़नी पड़ी है।

उन्होंने कहा-नीतीश कुमार अति पिछड़ों के नेता कहे जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। लेकिन, उन्हें कुढ़नी में जदयू के लिए एक अदद अति पिछड़ा नेता नहीं मिला। इस क्षेत्र में अति पिछड़े का अधिकार छीन लिया गया। अनिल सहनी ने दोषमुक्त होने तक चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। इस अवधि में पत्नी या परिवार के दूसरे सदस्य भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

अनिल सहनी ने कहा कि अगर उनसे विमर्श होता तो किसी अति पिछड़े के नाम की सिफारिश करते। लेकिन, किसी ने उम्मीदवार के बारे में पूछा ही नहीं। उन्होंने कहा कि उनके नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। उनके कहने पर कुढ़नी में जदयू उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी करेंगे।

उन्होंने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि अतिपिछड़ा का कोई नेता उभरे। जब जब हमनें हक़ की बात की है, तब-तब नीतीश कुमार के लिए हम खराब हो गए। एक साजिश के तहत मुझे बलि का बकरा बनाया गया है। अनिल सहनी ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट में इसका खुलासा करूंगा और मुझे वहां से न्याय जरूर मिलेगी।

टॅग्स :उपचुनावबिहारआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील