लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर ने बीजेपी में शामिल होने से किया इनकार, जानें क्यों छोड़ी कांग्रेस पार्टी?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2019 20:23 IST

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अल्पेश ठाकोर गुजरात के राधनपुर से विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअल्पेश ठाकोर गुजरात के राधनपुर से विधायक हैं। अल्पेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पेश ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया।

गुजरात में कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देते ही अल्पेश ठाकोर ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की सारी अटकलों पर विराम लगा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अल्पेश ठाकोर ने कहा, मैं बीजेपी में शामिल नहीं होने वाला हूं। मैं और मेरे दो विधायक धवलसिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ये दोनों भी कांग्रेस पार्टी से आज (10 अप्रैल) को ही इस्तीफा देने वाले हैं। हम विधायक के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल जरूर पूरा करेंगे। अल्पेश ठाकोर गुजरात के राधनपुर से विधायक हैं। अल्पेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पेश ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने पाटन लोकसभा सीट से पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को टिकट दी है। 

ये पहले ही अटकलें थी कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस छोड़ सकते हैं, क्योंकि वह स्थानीय पार्टी नेतृत्व से नाखुश नहीं हैं। अल्पेश ठाकोर की कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व से बिहार के मुद्दे पर अनबन हो गई थी।

गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका देते हुए ठाकोर सेना के प्रत्याशी का प्रचार करने का ऐलान किया था। अल्पेश ठाकोर गुजरात में एक ओबीसी नेता के रूप में उभरने के बाद वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। पाटन जिले में राधानपुर सीट से चुनाव जीते थे।

टॅग्स :गुजरातलोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील