लाइव न्यूज़ :

यूपी: विधायकों की सैलरी 1.50 लाख, फिर भी नहीं देना पड़ता है इनकम टैक्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2018 07:44 IST

पंजाब सरकार ने हाल ही में फैसला लिया कि उनके विधायकों और मंत्रियों अपना आयकर खुद जमा करना पड़ सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के विधायकों व मंत्रियों को इसकी जरूरत नहीं है।

Open in App

 पंजाब सरकार ने हाल ही में फैसला लिया कि उनके विधायकों और मंत्रियों का आयकर सरकार द्वारा नहीं जमा किया जाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के विधायकों व मंत्रियों को इसकी जरूरत नहीं है।  ऐसा  इसलिए है क्योंकि यूपी के विधायकों का मूल वेतन आयकर की सीमा में नहीं आता। ऐसे भले प्रति माह इन विधायक को सवा लाख रुपये का वेतन मिलता हों लेकिन इनका मूल वेतन केवल 25 हजार रुपये ही है।

 ऐसे में विधायकों का सालाना वेतन आयकर के दायरे में आने से बच जाता है। जो और राज्यों में नहीं होता है।इस बार में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि विधायक और मंत्रियों का वेतन आयकर सीमा में नहीं आता इसलिए सरकार के भुगतान करने का प्रश्न ही उठता है। पिछली अखिलेश सरकार ने अपने कार्यकाल में दो बार विधायकों के भत्ते आदि में वृद्धि की थी। 

इसके चलते प्रत्येक विधायक प्रति माह लगभग सवा लाख रुपये सरकारी पैसे से पाता है। वहीं, बीते अगस्त 2016 में तत्कालीन संसदीय कार्यमंत्री आजम खान ने उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन संशोधन विधेयक 2016 में विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने के कई प्रावधान किए थे। जिसके बाद विधायकों के  वेतन और भत्तों को मिलाकर हर एक को लगभग एक लाख 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। जो आम वेतन से कई गुना ज्यादा है।

इतना ही नहीं उस समय विधायकों के रेलवे कूपन, डीजल व हवाई यात्रा के पैसों में भी बढ़ोतरी की गई थी, इसके अलावा पूर्व विधायकों के पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई थी। पेंशन की बात करें तो ढाई गुना बढ़ा कर दस हजार से 25 हजार रुपये महीने कर दी गी है। फरवरी 2015 के मुकाबले विधायकों का वेतन 125 गुना बढ़ा परंतु आयकर की सीमा से बाहर ही रहा। इसी तरह मंत्रियों को भी तमाम सुविधाएं हैं और उन्हें विधायकों से अधिक वेतन मिलता है लेकिन वह भी आयकर की परिधि से बाहर हैं।

टॅग्स :आयकरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील