लाइव न्यूज़ :

एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, पहली बार बने सीएम

By भाषा | Updated: May 7, 2021 11:45 IST

द्रमुक (DMK) नेता एमके स्टालिन पार्टी के संस्थापक एम करुणानिधि के पुत्र और राजनीतिक वारिस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक नेता एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। द्रमुक और कांग्रेस गठबंधन को राज्य की 234 में से 154 सीटों पर जीत मिली है।स्टालिन के पिता करुणानिधि भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे हैं।

चेन्नई: विधानसभा चुनाव में द्रमुक को मिली भारी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 68 वर्षीय स्टालिन को राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं।

विपक्षी अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम, कांग्रेस के पी चिदंबरम समेत गठबंधन के नेता, एमडीएमके अध्यक्ष वाइको और राज्य के शीर्ष अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया था और सभी ने मास्क लगाया हुआ था।

तमिलनाडु की कुल २३४ विधानसभा सीटों में से द्रमुक और कांग्रेस गठबंधन को 154 सीटों पर जीत मिली है। द्रमुक को 133 सीटों पर और कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। सत्ताधारी अन्नाद्रमुक को 66, उसके सहयोगी भाजपा को चार सीटों पर जीत मिली। पीएमके को पाँच सीटों पर जीत मिली।

(पीटीआई-भाषा का इनपुट)

टॅग्स :एमके स्टालिनविधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?